यदि वातावरण में ऑक्सीजन की मात्रा बढ़ जाएगी तो क्या होगा?
ज्ञान-विज्ञान आपको पता होगा कि हमारे वातावरण में लगभग 21% ऑक्सीजन है. यदि वातावरण में इतनी ही ऑक्सीजन और आ जाए तो इसके अनेक रोचक परिणाम होंगेः ● कागज़ के हवाई जहाज बहुत दूर तक उड़ सकेंगे. वातावरण में अतिरिक्त गैस होने से सतह के नज़दीक हवा का दबाव बढ़ जाएगा. सभी तरह के ग्लाइडर्स, पैराशूट, पतंग और कागज़ के हवाई जहाज उड़ानेवालों को अपने काम में बहुत मजा आएगा. ● सबकी गाड़ियां कम पेट्रोल-डीज़ल में अधिक दूरी तक जाने लगेंगीं. वातावरण में ऑक्सीजन की मात्रा बढ़ जाने के कारण इंजन की कुशलता बढ़ेगी और उसमें ईंधन के दहन की क्षमता बढ़ जाएगी. नाइट्रोजन के अनुपात में कमी आने से ऊष्मा का अंतरण कम हो जाएगा. ● ऊंचे प्रदेशों पर जाना और वहां रहना सरल हो जाएगा. हिमालय और एंडीज़ पर्वतमालाओं में ऑक्सीजन की कमी के कारण सांस लेने में होनेवाली दिक्कत दूर हो जाएगी और वहां मनुष्यों और पशुओं की आबादी बढ़ने लगेगी. ज्यादातर कीड़े-मकौड़े गैसीय प्रसार (gaseous diffusion) के द्वारा श्वसन करते हैं. इसीलिए अनके शरीर का अधिकतम आकार वातावरण में मौजूद ऑक्सीजन की मात्रा पर निर्भर करता है. अधिकांश कीड़े-मकौड़ों के...