॥जादू की सूँई॥


जादू की सूँई

मित्रोँ आप सभी जानते हो कि लोहे/स्टील से बनी सुँई पानी मेँ डूब जाती है क्योँकी इसका घनत्व पानी से अधिक होता है किन्तु पानी के अणुओँ मेँ एक विशेष गुण होता है जिसके कारण आप सूँई को तैरा भी सकते हो!

आवश्यक सामाग्री-एक छोटी सुँई, एक सोख्ता कागज और एक चौड़े मुँह का बर्तन/टब

प्रयोग विधि- आप एक चौड़े मुँह वाले बर्तन को पानी से पूरा भर लेँ और उसमेँ एक सौख्ता कागज डाल देँ और उसके उपर धीरे से एक सुँई रख देँ लेकिन ध्यान रहे कि पानी मेँ हलचल न होनेँ पाये!
1- अब थोड़ी देर मेँ सोख्ता कागज भीग कर डूब जायेगा जबकी सुँई तैरती रहेगी!

दोस्तोँ ऐसा क्योँ हुआ?
आओ इसका पता लगायेँ-मित्रोँ पानी के अणुओँ मेँ पृष्ठ तनाव का गुण होता है जिससे पानी की उपरी सतह पर एक झिल्ली बन जाती है जो एक निश्चित भार तक की सुँई का वजन सह सकती है इसलिए सुँई पानी मेँ नहीँ डूबती है आप इस प्रयोग द्वारा सुँई से चार गुना भारी सेफ्टिपिन भी तैरा सकते होँ

और हाँ पानी मेँ नमक मिलाने से पृष्ठ तनाव बढ जाता है जिसके प्रयोग से आप और भी भारी सुँई तैरा सकते हो जबकी यदी पानी मेँ साबुन/डिटरजेँट मिला देँ तो पृष्ठ तनाव घट जाता है और उपरोक्त प्रयोग/जादू भी नहीँ हो पायेगा॥

टिप्पणियाँ

ज्ञान-विज्ञान : विज्ञान के 150 मनोरंजक, अजूबे तथ्य

Technology जगत की ये 15 कमाल की बातें नहीं जानते होंगे आप

विज्ञान के 150 मनोरंजक, अजूबे तथ्य

यदि वातावरण में ऑक्सीजन की मात्रा बढ़ जाएगी तो क्या होगा?

20 अदभुत विज्ञान तथ्य जो शायद आप नहीं जानते!