GST लागू होने पर लोगों को शुरु में थोड़ी परेशानी होगीः अरुण जेटली


नई दिल्ली। देश में जीएसटी लागू होने में अब बस गिनती के दिन बचे हैं। इस बीच वित्त मंत्री अरुण जेटली ने कहा है कि जीएसटी लागू होने के बाद लोगों को शुरु में थोड़ी परेशानियां हो सकती हैं। लेकिन इस नई व्यवस्था से टैक्स चोरी कम करने और मंहगाई रोकने में मदद मिलेगी। जेटली ने कहा कि जीएसटी काउंसिल अचल संपत्ति कारोबार को अगले साल तक नयी कर प्रणाली के दायरे में लाने पर विचार करेगी तथा नयी व्यवस्था में एक दो साल में पेट्रोलियम उत्पादों पर कराधान के बारे में भी समीक्षा की जाएगी। वित्त मंत्री ने पहली बार यह कहा है कि जीएसटी लॉन्च के शुरुआती दिनों में लोगों को कुछ परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है क्योंकि किसी भी बड़े आर्थिक बदलाव की अपनी कुछ परेशानियां होती हैं। लेकिन यह दूर होंगी तथा देश नयी अप्रत्यक्ष कर व्यवस्था से बड़ा फायदा होगा। आपको बता दें कि वस्तु एवं सेवा कर एक जुलाई को लागू होगी तथा उसके अंतर्गत उत्पाद, सेवा शुल्क और वैट जैसे अप्रत्यक्ष कर आ जाएंगे। किरोसिन, नाफ्था और एलपीजी जैसे उत्पाद जीएसटी के दायरे में लाये गये हैं जबकि कच्चा तेल, प्राकृतिक गैस, विमान ईंधन, डीजल और पेट्रोल को शुरु के कुछ सालों के लिए जीएसटी से बाहर रखा गया है।

टिप्पणियाँ

ज्ञान-विज्ञान : विज्ञान के 150 मनोरंजक, अजूबे तथ्य

Technology जगत की ये 15 कमाल की बातें नहीं जानते होंगे आप

॥जादू की सूँई॥

विज्ञान के 150 मनोरंजक, अजूबे तथ्य

यदि वातावरण में ऑक्सीजन की मात्रा बढ़ जाएगी तो क्या होगा?

20 अदभुत विज्ञान तथ्य जो शायद आप नहीं जानते!